रुद्रप्रयाग। शीतकाल प्रवास के बाद शुभ लग्नानुसार केदारनाथ के कपाट गुरूवार सुबह ठीक 5 बजकर 35 मिनट पर आम भकतों के दर्शनाथ खोल दिए गए हैं। अब आने वाले छह महीनो तक भोले बाबा की पूजा यहीं पर होगी। देश विदेश से आने वाले यात्री केदार बाबा का आशीर्वाद ले सकेंगे। कपाट खुलने के मौके पर 5 हजार से अधिक भक्त शुभ असवर के साक्षी बने।
गुरूवार सुबह तड़के चार बजे से ही केदारनाथ मंदिर के कपाट खुलने की तैयारियां मंदिर समिति द्वारा शुरू कर दी गई थी। बाबा केदार की उत्सव डोली को मुख्य पुजारी केदार लिंग द्वारा भोग लगाने के साथ ही नित पूजाएं की गई, जिसके बाद डोली को सजाया गया। केदारनाथ रावल भीमाशंकर लिंग, वेदपाठियों, पुजारियों, हक्क हकूकधारियों की मौजूदगी में कपाट पर वैदिक परंपराओं के अनुसार मंत्रौच्चारण किया गया।


Post A Comment: