ऋषिकेश  28 जून । दिल्ली से अपने घर  घनसाली रोडवेज बस से लौट रहे  ,एक व्यक्ति को  रास्ते में कोल्ड ड्रिंक पिलाकर  जहरखुरानी गिरोह ने अपना शिकार बना लिया । जिनसे ₹25000 नगद व उनका सारा सामान लूट लिया गया ।प्राप्त समाचार के अनुसार करण पाल उम्र 43 वर्ष पुत्र चेत सिंह गांव  चामी ,पट्टी नैल चामी घनसाली जिला टिहरी गढ़वाल जो कि दिल्ली से बृहस्पतिवार की रात रोडवेज की बस से ऋषिकेश के लिए चले थे। जिन्हें  बेहोशी की हालत में ऋषिकेश बस अड्डे से  आपातकालीन सेवा 108 द्वारा शुक्रवार की सुबह राजकीय चिकित्सालय  मे उपचार हेतु भर्ती कराया गया।  जिन्होंने होश में आने पर बताया कि वह  पुणे  के एक होटल में काम करते हैं। और 6 महीने बाद अपने घर छुट्टी पर आ रहे थे ।जिन्होंने खतौली में अपने बगल में बैठे सहयात्री द्वारा लाई गई फ्रूटी पी थी। जिसके बाद उन्हें कुछ भी पता नहीं चला, होश आने पर अपने आप को ऋषिकेश में पाया उन्होंने बताया कि उनके पास ₹25000 नगद उनका पासपोर्ट, आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड तथा अन्य सामान भी था। सभी गायब मिला । पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

Post A Comment: