ऋषिकेश,28जून। ऋषिकेश हरिद्वार मार्ग पर पिछले कई दशकों से ट्रक यूनियन के पास नगर पालिका के बाद नगर निगम द्वारा डाले जा रहे , अवैधानिक रूप से कूड़े के विरोध में नगर की संयुक्त संघर्ष समिति कि शुक्रवार को आयोजित बैठक में निर्णय लिया गया, कि शनिवार को तहसील में प्रदर्शन कर उप जिला अधिकारी को ज्ञापन दिया जाएगा। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित त्रिवेणी घाट पर एक बैठक के दौरान गोविंद नगर, हीरालाल  मार्ग की संयुक्त संघर्ष समिति ने एक स्वर से नगर निगम द्वारा डाले जा रहे , ऋषिकेश हरिद्वार मार्ग पर कूड़े का विरोध किया ।जिसमें सभी ने एक स्वर से कहा कि वर्षा शुरू होने से पूर्व यदि नगर निगम द्वारा डाले जा रहे कूड़े को न रोका गया, तो नगर में संक्रामक रोग फैलने का अंदेशा बना है। जिसके डाले जाने पर नगर निगम को तत्काल रोक लगाई जानी चाहिए। पूर्व सभासद हरिश आनंद ने बताया कि उनके द्वारा न्यायालय में भी कूड़े डाले जाने के विरोध में वाद दायर किया गया है।इसी के साथ मुख्यमंत्री को भी इसकी शिकायत की गई है, जिसके जवाब में नगर निगम के अधिकारियों ने उच्च अधिकारियों को गुमराह किया गया। जो कि दुर्भाग्यपूर्ण है। सभी वक्ताओं ने एक स्वर से कूड़ा डाले जाने का विरोध करते हुए शनिवार को उप जिला अधिकारी के  कार्यालय पर प्रदर्शन कर एक ज्ञापन दिए जाने का निर्णय लिया। बैठक में मदन कुमार शर्मा, जयपाल जाटव, मधु जोशी ,विवेक तिवारी ,पुरुषोत्तम दास, राजेश पोरवाल ,कुलदीप सिंह, नंद किशोर यादव ,वीरेंद्र शर्मा, महंत विनय सारस्वत, संजय शास्त्री, हरिश आनंद, वेद प्रकाश धीगंडा़, सहित काफी लोग उपस्थित थे ।

Post A Comment: