देहरादून। उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडेय के छोटे बेटे अंकुर पांडेय की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी। यह घटना मंगलवार देर रात की है। अंकुर अपने दोस्तों के साथ एक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए गोरखपुर जा रहे थे। बरेली के पास उनके कार दुर्घटना ग्रस्त हो गई। जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी बरेली में उपचार के दौरान मौत हो गयी। 

Post A Comment: