ऋषिकेश,26जून (आज का आदित्य) जनपद पौड़ी गढ़वाल के लक्ष्मण झूला थाना क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मण झूला नीलकंठ मार्ग पर घट्टूगाड के निकट बुधवार की दोपहर नीलकंठ से हरिद्वार लौट रही , एक कार के गहरी खाई में गिर जाने के परिणाम स्वरूप चालक की घटनास्थल पर मौत हो गई ,जबकि कार में सवार अन्य तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए ।लक्ष्मण झूला थाना प्रभारी रविंद्र सिंह कठैत के अनुसार, बुधवार की दोपहर 3:30 बजे उन्हें सूचना मिली की घट्टू गाड के पास गहरी खाई में एक कार गिर गई है। जिसकी सूचना पर वह राहत दल लेकर मौके पर पहुंचे ।और स्कॉर्पियो कार नंबर यूए 8 ई/ 9272 में फंसे चालक सहित चार लोगों को बाहर निकाला। जिसमें कार चालक रविंद्र कुमार उम्र 39 वर्ष पुत्र फकीरचंद निवासी जटवाड़ा पुल जिला हरिद्वार की घटना स्थल पर ही मौत हो गई थी ।जबकि कार में सवार अन्य तीन लोग जिनमें रविंद्र कुमार उम्र 39 वर्ष पुत्र पोषण सिंह निवासी गोविंदपुरी कालकाजी दिल्ली तथा उनकी पत्नी निशा देवी उम्र 35 वर्ष पुत्र शुभ श्याम 8 वर्ष को घायल अवस्था में निकाल कर उपचार हेतु एम्स में भर्ती करवाया गया है। जहां उनका उपचार जारी है। जबकि मृतक कार चालक रविंद्र कुमार के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है । पुलिस ने बताया कि उक्त हरिद्वार से टैक्सी बुक करवा कर नीलकंठ दर्शन करने गए थे ।जोकि दर्शन कर वापस लौट रहे थे कि उक्त हादसा हो गया ।तथा मामले की जांच प्रारंभ कर दी


Post A Comment: