ऋषिकेश 8 जुलाई (आज काआदित्य) ऋषिकेश पब्लिक स्कूल में कक्षा पांचवी के छात्र समर्थ  घिल्डियाल को भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों पर अंग्रेजी एवं संस्कृत धाराप्रवाह भाषण के लिए एक्सीलेंस अवॉर्ड 2019 से नवाजा गया है इसी मंच पर उनके पिता राजकीय इंटर कॉलेज आईडीपीएल के संस्कृत प्रवक्ता आचार्य डॉक्टर चंडी प्रसाद घिल्डियाल को ज्योतिष संस्कृत पर्यावरण एवं समाज सेवा में अंतरराष्ट्रीय स्थान बनाने पर लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड 2019 से नवाजा गया है
   इंडिया न्यूज़ पेपर्स एंड मैगजीन फेडरेशन द्वारा नीलकंठ वेडिंग पॉइंट में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में थाईलैंड की फिल्म इंडस्ट्री क्वीन माई  कवान कीरी  ने सम्मान पत्र देकर दोनों पिता-पुत्र को सम्मानित किया इस अवसर पर उन्होंने कहा कि उनका फिल्मों संबंधी कार्य इस समय विश्व के 85 देशों में चल रहा है परंतु वे भारतीय संस्कृति और संस्कारों से बहुत प्रभावित हैं उसमें भी देव भूमि उत्तराखंड की संस्कृति एवं संस्कारों से अभिभूत हैं आते हो यहां पर भी फिल्मों संबंधी कार्य करने की इच्छुक हैं
       इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट दर्जा धारी मंत्री डॉ नंदकिशोर पुरोहित ज्योतिष के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सीताराम त्रिपाठी पूर्व राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गुसाईं भाषा मंच के प्रदेश अध्यक्ष राजीव थपलियाल संपादक डॉ रवि रस्तोगी सहित फिल्म पत्रकारिता एवं ज्योतिष जगत की तमाम हस्तियां मौजूद थी

Post A Comment: