ऋषिकेश,0 8 जुलाई ( आज का आदित्य)नगर निगम की वार्ड नंबर 3 की पार्षद के लिए सोमवार को हुए उपचुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गए जिस से लेकर पिछले 15 दिनों से वार्ड नंबर 3 के मतदाताओं में काफी हलचल देखी जा रही थी ज्ञात रहे कि वार्ड नंबर 3 की पूर्व में विजई हुई पार्षद भाजपा रीना गुप्ता द्वारा चुनाव आयोग को अपने दस्तावेजों के गलत जानकारी दी गई थी जिसकी जांच किए जाने पर वह अवैध पाए गई थी जिसके कारण उनकी थे जिसके कारण उनकी सदस्यता को निरस्त कर दिया गया था जिसे लेकर चुनाव आयोग द्वारा आज सोमवार को वार्ड नंबर 3 के चुनाव चुनाव कराए गए जिसमें भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी प्रियंका यादव व कांग्रेस प्रत्याशी के बीच सीधा मुकाबला हो रहा है जिसै लेकर दोनों प्रत्याशियों के समर्थक पोलिंग बूथ पर सुबह से ही अपने अपने समर्थकों के लिए मतदान करवा जाने के लिए जुटे हुए थे जिनके बीच मामूली नोक झोंक भी हुई ,लेकिन पुलिस की मौजूदगी के कारण दोनों पक्षों को शांतिपूर्ण तरीके से समझा बुझा कर शांत किया गया । चुनाव प्रभारी प्रेम लाल व निर्वाचन अधिकारी आरसी कैलखुरा ने बताया कि वार्ड नंबर 3 में हो रहे चुनाव में कुल 2160 मतदाता है जोकि अपने मत का प्रयोग शांतिपूर्ण तरीके से किया गया जिसके परिणाम 10 जुलाई को घोषित किए जाएंगे।
Home
Unlabelled
नगर निगम के शांतिपूर्ण तरीके से हुए उपचुनाव मे भाजपा-कांग्रेस के बीच हुआ सीधा मुकाबला


Post A Comment: