ऋषिकेश 8 जुलाई (आज का आदित्य)  उड़ान फाउंडेशन द्वारा संचालित मायाकुंड स्तिथ निशुल्क शिक्षण संस्थान उड़ान में निशुल्क शिक्षा ग्रहण कर रहे 50 बच्चो को शहर के समाजिक कार्यकर्ता अतुल त्यागी एवं रीना त्यागी ने स्कूल बैग साथ ही समाज सेवी राधे साहनी ने नवीन सत्र के वार्षिक पाठ्यक्रम की पाठ्य सामग्री भेंट की।स्कूल के निदेशक डॉ राजे नेगी ने स्कूली बच्चो की सहयार्थ भेंट की गई सामग्री हेतु सभी दान दाताओ को आभार व्यक्त किया। स्कूल के निदेशक नेगी ने बताया कि स्कूल में अतिरिक्त विषय के रूप में लोकभाषा भी बच्चो को पढ़ाई एवं सिखायी जाती है जिसको बढ़ावा देने हेतु एवं नई पीढ़ी को अपनी लोकभाषा के प्रति जागरूक करने के लिए जल्द ही इस सप्ताह उड़ान फाउंडेशन के द्वारा लोकभाषा गढ़वाली,कुमाउँनी, जौनसारी सिखाये जाने वाला प्रदेश का पहला मोबाइल एप उड़ान लोकभाषा की का लोकार्पण नई दिल्ली में केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री के द्वारा किया जाएगा।इस मोबाइल एप के द्वारा अब कोई भी व्यक्ति दुनिया के किसी भी कोने में रहकर लोकभाषा आसानी से पढ़ना एवं लिखना सिख सकेगा।उड़ान स्कूल में पढ़ाये जा रही आखर ज्ञान पुस्तिका एवं प्रदेश भर के एक दर्जन से अधिक वरिष्ठ साहित्यकारों की मदद से उड़ान लोकभाषा की मोबाइल एप तैयार किया जा चुका है।इस अवसर पर रमेश लिंगवाल,उत्तम सिंह असवाल,प्रिया क्षेत्री,प्रियंका कुकरेती,मीनाक्षी राणा,मयंक भट्ट,मंजू देवी उपस्तिथ थे।

Post A Comment: