ऋषिकेश,10अगस्त( AKA)।नगर पालिका परिषद मुनि की रेती -ढालवाला द्वारा नगर क्षेत्र में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन हेतु सोर्स सेग्रीगेशन सप्ताह की शुरुआत की गई । शनिवार से आयोजित सोर्स सेग्रीगेशन सप्ताह के दौरान जिसमें नगर क्षेत्र में घर घर जाकर लोगों को सोर्स सेग्रीगेशन हेतु जागरुक किया गया ,तथा बताया गया कि गीले कूड़े से घर में ही कंपोस्ट तैयार करें ।एवं सूखा कूड़ा नगर पालिका के वाहन मे ही दे। जागरूकता सप्ताह के दौरान स्कूल के छात्र छात्राओ का भी सहयोग लिया गया ,साथ ही गंगा क्षेत्र जूनियर हाईस्कूल कैलाश गेट,प्रेमानंद पब्लिक जूनियर हाईस्कूल 14 बीघा,एव ढालवाला आदर्श पब्लिक स्कूल द्वारा जनजागरूकता रैली भी निकाली गई ।कार्यक्रम की शुरुआत नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी बद्री प्रसाद भट्ट द्वारा की गई ।जिसमें सभासद मनोज बिस्ट,बबीता रमोला, संतोष कुमार सप्लाई इंस्पेक्टर, रामकृष्ण पोखरियाल , अजय रमोला, अवर अभियंता रूपेश भट्ट,सफाई निरीक्षक आदेश कुमार ,दीपक कुमार एवं निकाय के सभी सफ़ाई हवलदार , पर्यावरण मित्र तथा जीरो वेस्ट इंक संस्था की टीम भी शामिल रही।


Post A Comment: