ऋषिकेश,10अगस्त (AKA)।ग्राम सभा खदरी खड़क माफ स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान के समीपवर्ती गंगा तट क्षेत्र में अचानक हुई जलस्तर बृद्धि के कारण बड़ी मात्रा में सिल्ट और मलवा आने से दलदल बन गयी है।शनिवार की सुबह जब ग्रामीणों की गायों का झुण्ड जँगल चरने जा रहा था ।तो स्थानीय निवासी भगवान सिंह रावत की गाय अचानक गंगा तट पर दलदल में धँस गयी।समाज सेवी विनोद जुगलान द्वारा सूचना पाकर स्थानीय युवा तुरन्त एकत्र हुए।इसी बीच  शिव कुमार उर्फ शिवा नामक युवा ने हिम्मत दिखाते हुए कार की ट्यूब के साथ तैरकर गंगा की जलधारा पार करके दलदल में धँसी गौमाता को बाहर निकालने का प्रयास किया,दूसरी तरफ खड़े युवाओं ने गौ माता की जय भोले नाथ की जय गंगा माता की जय के नारे लगाते हुए शिवा का मनोबल बढ़ाते रहे।बड़ी मेहनत के बाद शिव कुमार उर्फ शिवा की गौमाता को दलदल से बाहर निकालने में सफल रहे।गौरतलब है कि पहाड़ों में होरही अतिवर्षा और बादल फटने की घटनाओं के कारण गंगाजल स्तर में भारी वृद्धि हो रही है बाढ़ के सम्भावित खतरों के दृष्टिगत  उपजिलाधिकारी ऋषिकेश ने भी दो दिन पूर्व ही खदरी स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान का दौरा किया था।उन्होंने माना कि गङ्गा की एक जलधारा  संस्थान के काफी निकट बह रही है।मौके पर धर्म सिंह भण्डारी,बलबीर सिंह पुण्डीर,शम्भू प्रसाद रयाल,भगवान सिंह,विनोद जुगलान, प्रकाश पेटवाल,रतन सिंह आदि मौजूद रहे।
.

Post A Comment: