ऋषिकेश,10अगस्त(AKA)आईडीपीएल बचाओ संघर्ष समिति की बैठक में केंद्र सरकार द्वारा आईडीपीएल को बंद किए जाने की घोषणा के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री को आईपीएलडी  चलाए जाने को लेकर एक ज्ञापन दिए जाने का प्रस्ताव पारित किया गया ।आईडीपीएल बचाओ संघर्ष समिति  की बैठक डा. एचएन सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को आयोजित  की गई ,बैठक के दौरान कहा गया  कि आईडीपीएल ऋषिकेश के लिए महत्वपूर्ण संस्थानों में रहा है ।इसमें गरीबों के लिए दवाइयों का निर्माण किया जाता रहा है । आज भी माला डी देसी दवाइयों का निर्माण किया जा रहा है ।लेकिन  किन्ही कारणों के चलते आईडीपीएल को केंद्र सरकार द्वारा बंद किए जाने का निर्णय लिया गया ।जो जोकि जनहित में नहीं है ।जिसे लेकर समिति निर्णय लिया  है ।कि इस संबंध में एक प्रतिनिधिमंडल शीघ्र प्रदेश के मुख्यमंत्री से मिलेगा ,जोकि आईडीपीएल के  कमरों में रह रहे, कर्मचारियों ,आश्रितों को पूर्व की भांति यथावत रहने के लिए निवेदन करेगा ।बैठक में लोकेश गर्ग, जेपी सकलानी, आर सी रस्तोगी ,विजेंद्र चौधरी ,महावीर सिंह ,एमएच साबरी ,अनिल शर्मा ,जगत प्रकाश ,ज्ञानेश चंद्र मिश्रा ,टीवी थापा, देव सिंह गोसाई ,आर एस यादव सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे ।

Post A Comment: