ऋषिकेश ,29मार्च( AKA) ।कोरोना वायरस के चलते थाना मुनि की रेती पर पुलिस ने अपनी सीमा में पैदल आने जाने वाले लोगों पर रोक लगाए जाने की दृष्टि से ऋषिकेश से लगे सभी बॉर्डर सील कर दिए है। जिसके बाद मुनि की रेती क्षेत्र मे बीमार व्यक्ति के अलावा अब कोई पैदल व्यक्ति भी नही आ -जा पाएंगे। मुनी की रेती थाना प्रभारी आरके सकलानी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार कोरोनावायरस के फैलते संक्रमण की रोकथाम को लेकर पुलिस द्वारा ऋषिकेश से मुनि की रेती टिहरी गढ़वाल को जोड़ने वाले सभी वोटरों को सील कर दिया गया है जिनसे केवल इलाज हेतु एम्स या अन्य निजी चिकित्सालय/सरकारी चिकित्सालय आने जाने वालों को जाने की ही छूट होगी। इसके लिए भी आते जाते समय पुलिस को मेडिकल प्रपत्र दिखाने पड़ेंगे इसके अतिरिक्त पत्रकारों और सरकारी कर्मचारी के अलावा किसी को भी देहरादून क्षेत्र से आने जाने की अनुमति नही होगी
-18 लोगो को किया क़ुरएन्टीन
नियम का उलंघन कर जनपद में प्रवेश करने पर 18 लोगो को टिहरी प्रशासन द्वारा गढ़वाल मंडल विकास निगम के ऋषिलोक होटल में 14 दिन के लिए कोरनटाईन में भेज दिया है इनकी सुरक्षा में पुलिस तैनात कर दी गयी है।
ऐसे लोगो को रखने के लिए प्रशासन द्वारा अन्य होटलो को भी अधिग्रहित कर लिया गया है।।

Post A Comment: