ऋषिकेश 1 अप्रैल । कोरोना वायरस की महामारी के कारण लॉक डाउन की वजह से घरों में कैद रेहडी, ठेली लगाने वाले एवं दिहाड़ी , मजदूरी, पल्लेदारी करने वाले जरूरतमंदो को आज विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल ने पुलिस प्रशासन के सहयोग से हेल्पिंग हैंड सामाजिक संस्था के तत्वाधान में चंद्रभागा मे 500 से अधिक जरूरतमंदों को लंच के पैकेट वितरित किए गये।
लंच पैकेट वितरण करते समय सोशल डिस्टेंस का ध्यान रखते हुए अग्रवाल ने कहा है कि लॉक डाउन की वजह से जरूरतमंदों को भोजन से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या ना हो, इसलिए विभिन्न सामाजिक संस्थाओं द्वारा भोजन एवं राशन आदि का वितरण किया जा रहा है यह क्रम आगे भी जारी रहेगा ।
चंद्रभागा बस्ती में लंच पैकेट वितरण करने के पश्चात अग्रवाल ने कहा है कि जरूरतमंदों को लंच के पैकेट मिलने से कुछ तो राहत मिलेगी । अग्रवाल ने कहा है कि रेहड़ी,ठेली लगाने वाले, मजदूर पल्लेदार आदी जरूरतमंदों को किसी भी प्रकार से परेशान होने की आवश्यकता नहीं है हर संभव प्रयास किया जा रहा है कि आवश्यक जरूरतों का सामान सभी लोगों तक पहुंचाया जा रहा है । इस अवसर पर हेल्पिंग हैंड सामाजिक संस्था के बसंत तिवारी, कपिल शर्मा, पुलिस विभाग के उपनिरीक्षक कुलदीप रावत, उप निरीक्षक विनय कुमार आदि सहित पुलिस प्रशासन के लोग उपस्थित थे ।

Post A Comment: