ऋषिकेश, 2 जून। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने जिलाधिकारी टिहरी को जनपद के समस्त ग्रामों में तैनात की गई निगरानी समिति को सुरक्षा किट बांटने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने क्वारंटीन सेंटरों में ड्यूटी पर तैनात अध्यापकों को भी अलग से किट बांटने के लिए कहा।
मंगलवार को प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने टिहरी जिले मेें कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए की गई तैयारियों का हाल जिलाधिकारी टिहरी मंगेश घिल्ड़ियाल से फोन पर वार्ता कर जाना। इस दौरान उन्होंने जिलाधिकारी को प्रत्येक ग्राम निगरानी समिति को सुरक्षा किट के अंतर्गत 30 वाशेबल मॉस्क, 100 दस्ताने और दस लीटर सोडियम हाइपोक्लोराइड बांटने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि यदि किसी गांव में चार से ज्यादा क्वारंटीन केंद्र बनाए गए हैं, तो ऐसी जगहों पर समिति को दो किटें उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने बताया कि सभी ग्राम पंचायतों के खाते में पांच हजार रुपये की धनराशि अलग से उपलब्ध कराई जा रही है। जिसे केवल क्वारंटीन सेंटरों में व्यवस्था बनाने के लिए खर्च किया जा सकेगा। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने जिलाधिकारी को क्वारंटीन सेंटरों में ठहराये गये प्रवासियों की हरसंभव सहायता करने के निर्देश भी दिए। इसके अलावा मुनिकीरेती क्षेत्र में लगातार बड़ी संख्या मेें आ रहे प्रवासियों के लिए क्वारंटीन सेंटरों में व्यवस्थाएं दुरस्त करने के लिए भी कहा।

Post A Comment: