उत्तरकाशी। उत्तरकाशी के भखडा गांव में 12 वर्षीय बच्ची के साथ हुए गैंग रेप के बाद हत्या के मामले में पूरे क्षेत्र में गुस्सा देखने को मिला। जिसके कारण मृतका के परिजनों व क्षेत्रीय लोगों ने दो दिन तक बच्ची का अंतिम संस्कार नहीं किया। गुस्सायें लोगों ने कहा कि जब तक आरोपी दरिंदों की गिरफ्तारी नहीं होती तब तक अंतिम संस्कार नहीं किया जायेगा। इसके बाद जिला प्रशासन व पुलिस के हाथ पावं फूल गये। डीएम व एसएसी खुद मृतका के परिजनों को समझाने के लिए पहुंचे। साथ ही आईजी संजय कुमार गुंज्याल भी पहुंचे। जिसके बाद उन्होंने जैसे तैसे मृतका के परिजनों को आरोपियों को एक सप्ताह में गिरफ्तार करने का आश्वासन देते हुए अंतिम संस्कार के लिए मनाया। लेकिन क्षेत्रीय लोग अपनी मांग पर अड़े जिसके बाद पुलिस को हलका बल प्रयोग कर मृतका को अस्पताल से निकालकर अंतिम संस्कार के लिए ले जाना पड़ा। 
शुक्रवार रात्रि में भखडा गांव की एक 12 हजार वर्षीय बच्ची का उसके घर से अपहरण कर अज्ञात आरोपियों ने बलात्कार करने के बाद निर्मम हत्या कर दी। बलात्कारी व हत्यारे बच्ची का शव पुल पर फंेककर फरार हो गये। जिसके जानकारी मिलते ही हजारों की संख्या में क्षेत्रीय लोग सड़कों पर उतर आये। लोगों ने जिला प्रशासन के खिलाफ बगावत का बिगुल बजाते हुए आरोपियों को 24 घंटे में गिरफ्तार करने की मांग पर अड़ गये। लोगों का कहना था कि जब तक बलात्कारियों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती तब तक बच्ची का अंतिम संस्कार नहीं किया जायेगा। जिसके बाद जिलाधिकारी व एसएसपी उत्तरकाशी ने मौके पर पहुंच कर बच्ची के परिजनों को अंतिम संस्कार करने के लिए मनाने के प्रयास किया। लेकिन फिर भी नहीं माने। हालात गंभीर होते देख आईजी संजय कुमार गुंज्याल ने कमान संभाली। उन्होंने जैसे तैसे मृतका के परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए मनाया। उसके परिजन बलात्कारियों व हत्याकांड के आरोपियों की एक सप्ताह में गिरफ्तारी करने की शर्त पर माने लेकिन क्षेत्रीय लोग हत्यारों की गिरफ्तारी तक अंतिम संस्कार न करने की मांग पर उड़े रहे। जिसके बाद पुलिस को उत्तरकाशी के जिला अस्पताल में एकत्र भीड़ पर हलका बल प्रयोग कर भीड़ को तितर बितर करना पड़ा। साथ ही अस्पताल से बच्ची के शव को उसके परिजन पुलिस के साय में अंतिम संस्कार के लिए ले गये। 36 घंटे बाद आज करीब 5.30 बजे सांय भागीरथी के केदारघाट पर भारी पुलिस बल की मौजूदगी में बच्ची का अंतिम संस्कार किया गया। 

Post A Comment: