पुलिस का अंदेशा है कि मृतक की मौत 18 अगस्त को हो गई थी
ऋषिकेश ,21 अगस्त। रेलवे रोड पर स्थित एक अपार्टमेंट के कमरे से पुलिस ने संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति का शव  बरामद किया है। पुलिस के अनुसार बोल कर खोलें अपार्टमेंट में रहने वाले एक व्यक्ति द्वारा मंगलवार को सूचना दी गई की ऋषि अपार्टमेंट के एक कमरे से बदबू आ रही है जिसकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसने देखा कि ए.4 कमरे के  अंदर से कुंडी  लगी है और कमरे से बदबू आ रही है जिसके बाद पुलिस पीछे की ओर से श्री लगाकर कमरे तक पहुंची जिसने देखा कि एक व्यक्ति बेसुध हालत में पड़ा है जिसके पास पुलिस ने काफी मात्रा में दवाइयों के पत्ते भी बरामद किए जिसका नाम चंद्र बत्रा उम्र 47 वर्ष पुत्र स्वर्गीय जगतराम बत्रा बताया गया पुलिस के अनुसार कमरे के बाहर कमरे में 19 तथा 20अगस्त के अखबार तथा 18 तारीख के अखबार अंदर पड़े थे। पुलिस का अंदेशा है कि मृतक में अधिक मात्रा में दवाइयों का सेवन किया जिसके पश्चात उनकी मौत 18 तारीख को ही हो गई थी जिसके कारण उनका शरीर फूल गया था। और उससे बदबू आ रही थी पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उनके रिश्तेदारों को सूचना दे दी है ।जो कि शीघ्र ऋषिकेश पहुंच जाएंगे । पुलिस ने बताया कि  मृतक  यहां आज 10 साल से अकेले ही रह रहे थे  जो कि मूल से  करनाल हरियाणा के रहने वाले हैं पुलिस ने फिलहाल मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है तथा मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।

Post A Comment: