ऋषिकेश 21 अगस्त। श्यामपुर क्षेत्र के लोगों ने उप जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन कर शहीद विकास गुरंग के स्थानीय प्रशासन द्वारा मृत्यु प्रमाण पत्र ना बनाए जाने को लेकर उप जिलाधिकारी को एक ज्ञापन दिया । पूर्व सभासद रवि कुमार जैन के नेतृत्व में उप जिलाधिकारी कार्यालय पर किए गए प्रदर्शन के दौरान दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि  नगर का एक युवक गुमानीवाला निवासी शहीद दो महीने पहले सीमा पर वीरगति को प्राप्त हो गया था ।लेकिन दो माह बाद भी उसके मृत्यु प्रमाण पत्र संबंधी प्रमाण पत्र उपलब्ध नहीं करवाए गए हैं ।स्थानीय पंचायत प्रशासन शहीद के मृत्यु प्रमाण पत्र को जारी करने में असमर्थता व्यक्त कर रहा है ।ज्ञापन में कहा गया कि ऋषिकेश के जिम्मेदार नागरिक होने के कारण उस पीड़ा को महसूस सभी नागरिक कर रहे हैं इस समय सही विकास * के माता-पिता अनुभव कर रहे हैं। कि उनके साथ ज्यादती हुई है। जिन्होंने अपना बेटा देश की सेवा में खो दिया है। लेकिन उनकी मृत्यु प्रमाण पत्र ना मिलने के कारण उनके सरकारी काम में आने वाले जैसे बैंक, इंश्योरेंस कंपनी मे उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है ।उन्होंने मांग की है कि  इस प्रकार का शहीद परिवार के साथ हो रहा खिलवाड़ ग्रामीण क्षेत्र की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी ।और उनके हक प्राप्त करने के लिए आंदोलन करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा। प्रदर्शन करने वालों में महेश कुमार प्रजापति ,विवेक तिवारी ,कुंवरपाल प्रजापति, हरिराम वर्मा ,अमन सैनी, जयपाल प्रजापति सुशील कुमार, जगजीत सिंह जग्गी, राकेश वर्मा ,बलराम शाह ,शंकर जाटव ,सीमा रानी ,मधु जोशी सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे ।

Post A Comment: