ऋषिकेश। धमान्द से कोठार के बीच बन रही भूमाफियों द्वारा अवैध सड़क के विरोघ में आज आमरण अनशन का तीसरा दिन है ! धरना स्थल पर भारी संख्या में महिलायें पहुंची उन्होने कहा कि जोगी के भेस में ये गुन्डागिर्दी नही चलने दी जायेगी! मणिकूट पर्वत पर स्थित झिलमिल गुफा का पौराणिक इतिहास है! झिलमिल गुफा के खसरा नं पर भू माफिया जो NOC दिखा रहे हैं वो भी संदिग्ध लग रही हैं! जिला प्रशासन झिलमिल गुफा जैसे पौराणिक स्थल को कैसे बुल्डोजर चलाने की प्रमिशन चलाने की अनुमति दे सकता है या तो भूमाफिया जिला प्रशासन को गुमराह कर यह NOC प्राप्त करने में सफल हुये हैं इसकी जांच की नितान्त आवश्यकता है ताकि दोषियों पर कार्यवाही की जा सके! और साथ ही अनशन स्थल पर बैठे यूकेड़ी के नेता शान्ति प्रसाद भट्ट ने कहा कि भूमाफिया यमकेश्वर में भाजपा सरकार की आड में उत्तराखण्ड की बेहद कीमती जमीनों पर कब्जा करा रही है, और इस कार्य में विधायक से लेकर शासन प्रशासन इन माफियाओ के साथ इस गौरख धन्धें में सामिल है वर्ना ये कैसे सम्भव है कि इतने बड़े गौरख धन्धे में जिला प्रशासन कुछ नही कर रहा है साथ ही क्रान्ति कपरवान के धरने का तीसरे दिन को क्रान्तिवीर कदम की सराहना की और साथ ही ये भी कहा कि राज्य आन्दोलनकारी पिता स्व० इन्द्रदत्त शर्मा जी के पद चिन्हों पर चल कर राज्य आन्दोलन की तर्ज पर यह आन्दोलन भी सफल होगा! इस आमरण अनशन को सभी सामाजिक संगठन व क्षेत्रिय जनता दलगत राजनीति से ऊपर उठकर समर्थन दे रही है! तीसरे दिन के आमरण अनशन में दिवली मंगलदल की अध्यक्ष सरोज पयाल, कोठार की क्षेत्र पंचायत सदस्य गुड्डी देवी, सुमति देवी, पूनम पयाल, गीता देवी, सरिता पयाल, सुमन देवी, सीता देवी, फल्दाकोट क्षेत्र पंचायत धर्मानन्द बिजल्वाण, महिपाल पयाल, चन्द्र मोहन सिंह नेगी, मदन सिंह पयाल, सीपी भट्ट, भूपेन्द्र राणा, वेद मारवाडी, दरबान सिंह, दीवान सिंह, सत्य हर्षवाल, अरविन्द हर्षवाल, महावीर सिंह, डबल सिंह, आशीष, जगमोहन सिंह, हरि सिंह नेगी, नवीन, विवेक भण्ड़ारी, गोपाल सिंह, प्रधान संगठन अध्यक्ष दिनेश भट्ट, पम्बा प्रधान राजपाल राणा, ध्यानपाल बिष्ट, बचन सिंह आदि सैकडों ग्रामवासी मौजूद थे!

Post A Comment: