ऋषिकेश। उत्तराखंड अभिभावक संघर्ष महासंघ के चलाए जा रहे निजी विद्यालयों की मनमानी के विरुद्ध आंदोलन के दौरान हुए सभी कार्यक्रमों और प्रदर्शनों में अभिभावकों का सराहनीय योगदान रहा है। जिसके फलस्वरुप यह निजी विद्यालय बैकफुट पर आए और प्रशासन को जांच समिति भी गठित करनी पड़ी। लेकिन 30 तारीख का समय बीत जाने के बावजूद अभी तक जांच रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की गई। विद्यालयों के अभिभावकों को फीस के नोटिस दिए जा रहे हैं। मनमानी करते हुए उच्च न्यायालय के आदेशों की अवहेलना करते हुए यह निजी विद्यालय अपने विद्यालयों में एनसीईआरटी की पुस्तकों के बजाय महंगी पुस्तकें भी लगाने के लिए छात्रों और अभिभावकों पर दबाव बना रहे हैं।
इन बिंदुओं को लेकर कल महासंघ उपजिलाधिकारी ऋषिकेश से 11:00बजे प्रातः वार्ता करने के लिए जाएगा,,,,
इसमें प्रशासन को अंतिम बार चेतावनी दी जाएगी और यदि प्रशासन में इसका कोई सर्वमान्य हल नहीं निकाला तो महासंघ कठोर और बहुत बड़ा एक कदम उठाने पर विवश होगा ।

Post A Comment: