ऋषिकेश 17 अगस्त। प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के देहांत के उपरांत ऋषिकेश तीर्थनगरी स्तब्ध रह गई जिस के उपरांत शुक्रवार को जहां सरकारी गैर सरकारी संस्थाओं में अवकाश घोषित किया गया वहीं व्यापारिक संस्थान भी स्वच्छता बंद रहे , भारतीय जनता पार्टी सहित सभी सामाजिक संगठनों द्वारा अटल बिहारी वाजपेई के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए अपनी श्रद्धांजलि दी गई। भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष चेतन शर्मा की अध्यक्षता को पंकज शर्मा के संचालन में भाजपा के कार्यालय पर जा जहां रघुपति राघव राजाराम पतित पावन सीताराम की धुन के साथ उन्हें अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए  जहां  मतभेदों को दूर रखें सभी राजनीतिक दलों के लोगों ने अपनी श्रद्धांजलि अर्पित किया जहां सरदार मंगा सिंह ने  गुरुद्वारा सिंह सभा की ओर से  सरदार बूटा सिंह , सरदार पूर्ण सिंह, बचन सिंह , गोविंद सिंह  उपस्थित थे वहीं भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर, कुसुम कंडवाल ,देवेंद्र दत्त सकलानी, श्रद्धा शर्मा , स्नेह लता  शर्मा , जितेंद्र अग्रवाल,  विनोद शर्मा , कृष्ण कुमार सिंघल , सरोज डिमरी,  अनीता मंमगाई, हरी राम खेरवाल ,विवेक गोस्वामी  राजू नरसिमा , अनिता बहल , सीमा शर्मा ,शिव कुमार गौतम,  सरला अग्रवाल , अनीता तिवारी  सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे  वही व्यापार सभा में उद्योग व्यापार मंडल से जुड़े तमाम व्यापारियों ने अपना अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए ढालवाला में एक वेडिंग पॉइंट में श्रद्धांजलि समारोह के दौरान मुनि की रेती के मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ताओं ने अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किये।

Post A Comment: