ऋषिकेश बृहस्पतिवार को लायंस क्लब ऋषिकेश रॉयल की महिला इकाई ने देहरादून रोड स्थित जीजीआईसी स्कूल में जाकर वहां  बालिकाओ को महिलाओं में होने वाले मासिक धर्म के बारे में जागरूक किया और उनकी सुविधा के लिए मुफ्त सेनेटरी नैपकिन का वितरण किया।
लायंस क्लब ऋषिकेश रॉयल की महिला इकाई  की महिलाएं आज प्रातः 10:00 बजे जीजीआईसी स्कूल में एकत्रित हुई जहां उन्होंने महिलाओं में होने वाले मासिक धर्म से जुड़ी समाज में फैली भ्रांतियों को दूर करने व बालिकाओं को मासिक धर्म के बारे में जागरूक करने के उद्देश्य से आठवीं व नौवीं कक्षा की बालिकाओं के लिए एक कार्यशाला का आयोजन किया।
कार्यशाला में  स्कूल की प्रधानाचार्य रचना अग्रवाल ने  बच्चों को बताया की मासिक धर्म को पीरियड्स या रजोधर्म भी कहते हैं। यह शारीरिक प्रक्रिया सभी क्रियाओं से अधिक महवपूर्ण है, पहली बार पीरियड्स होने पर जानकारी के अभाव में लड़कियां बहुत डर जाती है। इस प्रक्रिया से घबराने या कुछ गलत या गन्दा होने की हीन भावना महसूस करने की बिल्कुल आवश्यकता नहीं है। सिर्फ इसे समझना जरुरी है।
कार्यशाला में निर्मल आश्रम हॉस्पिटल में कार्यरत स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ प्रियंका गोयल ने मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत करी और विद्यार्थियों को कहा कि पीरियड्स को एक सामान्य शारीरिक गतिविधि ही समझना चाहिए जैसे उबासी आती है या छींक आती है। भूख, प्यास लगती है। उन्होंने मासिक धर्म के दिनों में स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के हिदायत देते हुए कहा की सफाई ना रखने पर विभिन्न बीमारियां भी हो सकती है जो बाद में कैंसर का रूप भी ले सकती है इसलिए स्वच्छता ही बीमारियों से बचने का एक मूल मंत्र है।
क्लब की महिलाओं ने आठवीं व नौवीं कक्षा की सभी विद्यार्थियों को मुफ्त सैनिटरी नैपकिंस के पैकेट वितरित किए और इसके नियमित इस्तेमाल के लिए बालिकाओं को प्रेरित किया।
कार्यक्रम में नेहा जैन, आयुषी छाबड़ा, नेहा छाबड़ा, टीना जमदग्नि,  मेघा गोयल, शालू कक्कड़, ज्योती सिंगल  आदि उपस्थित थे

Post A Comment: