उत्तरकाशी: जिले के डुंडा क्षेत्र के हिटाणू में एक बच्‍ची की हत्‍या करने का मामला सामने आया है। हत्या के बाद आपोपितों ने बच्‍ची का शव गांव के निकट एक पुल पर फेंका। सुबह सात बजे इस घटना की जानकारी पुलिस प्रशासन को मिली। राजस्व पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। जिसके बाद में डीएम, एसपी व विधायक मौके पर पहुंचे। कोतवाली उत्तरकाशी की पुलिस भी मौके पर पहुंची। ग्रामीण बच्‍ची से सामूहिक दुष्‍कर्म की आशंका जता रहे हैं।
परिजनों के अनुसार, शुक्रवार की रात को उनकी 12 साल की बेटी गायब हो गई। सुबह जब ग्रामीणों ने पुल के पास बच्‍ची के शव को देखा तो तब घटना का पता चला। अंदेशा है कि बच्ची के घर के पास कुछ मजदूर कई दिनों से काम कर रहे थे। जो सुबह तड़के भाग निकले।

Post A Comment: