ऋषिकेश 17 अगस्त। एक वृद्ध महिला के छत से गिरकर घायल हो जाने के उपरांत उसे राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश में उपचार हेतु भर्ती कराया गया प्राप्त समाचार के अनुसार जनपद पौड़ी गढ़वाल के यमकेश्वर ब्लॉक ग्राम तुंग खाल निवासी सुरजी देवी उम्र 70 साल पति रामचंद्र बस पति वार की रात को अपने घर की छत पर किसी कार्य से गई और उसका पैर फिसल गया जिसके कारण वह छत से नीचे गिर कर घायल हो गई जिसे आपातकालीन सेवा 108 द्वारा शुक्रवार की सुबह ऋषिकेश राजकीय चिकित्सालय में उपचार हेतु भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों द्वारा उसकी हालत सामान्य बताई गई है।

Post A Comment: