हिमांचल प्रदेश राज्य में शिमला जिले के अंतर्गत जुबल कोटखाई विधानसभा के प्रभारी मंत्री एवं उत्तराखंड प्रदेश के मा0 कृषि मंत्री श्री सुबोध उनियाल जी आज फिर हिमांचल पहुंचे और जुबल कोटखाई विधानसभा के कुट्टू गांव में पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर चुनाव में जीत हासिल करने के तौर तरीकों से अवगत कराया। साथ ही सभी कार्यकर्ताओं को एक जुट होकर भाजपा प्रतियाशी श्री नरेन्द्र बरागटा के पक्ष में विशाल प्रचार प्रसार करने का निवेदन भी किया।
         भाजपा  कार्यकर्ताओं मा0 मंत्री जी का जोरदार स्वागत किया गया। मा0 मंत्री जी ने भी कार्यकर्ताओं का तहे दिल से धन्यवाद दिया साथ ही सभी कार्यकर्ताओं को  आस्वस्त किया कि उनके द्वारा चुनाव की तिथि तक स्वयं जुबल विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उमीदवार श्री नरेंद्र बरागटा जी को चुनाव में भारी मतों से विजय बनाने हेतु क्षेत्रीय जनता से जन संपर्क किया जाएगा और विधानसभा चुनाव में विपक्षी पार्टियों को हार का रास्ता दिखाया जाएगा।

Post A Comment: