देहरादून। प्रदेश में उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने 2018 बोर्ड परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी है। परीक्षा के लिए प्रदेश के 1309 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं द्य इन परीक्षा केंद्रों में प्रदेश के 281857 परीक्षार्थी शामिल हो सकेंगे। जिसमें 230 संवेदनशील और 28 अतिसंवेदनशील परीक्षा केंद्र हैं। शिक्षा परिषद बोर्ड की और से बताया गया कि बोर्ड परीक्षाओं के लिए कुल 1309 केंद्र बनाए गए हैं। जिनमें हाइस्कूल के 149486, इंटरमीडिएट के 132371 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। ऊधमसिंह नगर जिले में सबसे अधिक 42934, चंपावत में सबसे कम 8670 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इस वर्ष पिछले वर्ष की तुलना में 10 परीक्षा केंद्र कम बनाए गए हैं 51 केंद्र जबकि पहली बार बने हैं। बोर्ड के सचिव वीपी सिमल्टी ने बताया कि बोर्ड के सभापति आरके कुंवर की अध्यक्षता में देहरादून निदेशालय सभागार में परीक्षा की तैयारियों को लेकर बैठक हुई है।
कितने परीक्षा केंद्र किस जिले में
पौड़ी जिले में सबसे अधिक 165, चंपावत में सबसे कम 41 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। हरिद्वार में 92, देहरादून में 127, उत्तरकाशी में 57, टिहरी में 153, चमोली में 108, रुद्रप्रयाग में 70, पिथौरागढ़ में 94, अल्मोड़ा में 140, बागेश्वर में 53, नैनीताल में 114, ऊधमसिंह नगर में 95 केंद्र हैं। न्यूनतम 75 संस्थागत परीक्षार्थियों की उपलब्धता पर स्वकेंद्र परीक्षा प्रणाली के तहत 51 नवीन परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। बैठक में उपसचिव चंडीप्रसाद रतूड़ी, तारा दत्त पंत, भूपेंद्र सिंह आदि थे।


Post A Comment: