रुद्रपुर। शहर की मटके वाली गली में कपड़ों की सेल लगाकर कारोबार करने वाले दुकानदार के यहां चोरी का बड़ा प्रयास किया गया। अगर फड़ मालिक जागता नहीं तो निश्चित ही यह चोरी लाखों में होती। फोन से अपने साथियों को बुलाने वाले चोर को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
बता दें कि संभल जनपद के कबीर सराय निवासी मोहम्मद मुकीम पुत्र मोहम्मद नसीम पिछले काफी समय से रुद्रपुर में कपड़ों की सेल लगाकर अपना कारोबार करता है। बताया गया कि इस समय वो शहर की ही मटके वाली गली में कपड़ों की सेल लगाकर कारोबार कर रहा है। चूंकि फड़ लगाकर दुकान चलाई जाती है जिसके चलते वे लोग रात को भी फड़ पर ही सो ही जाते हैं। बताया कि आज सुबह जब वो सो रहा था तभी उसकी फड़ के अंदर ही किसी की फोन से बात करने की आवाज आई तो वो सतर्क हो गया। फोन पर बात करने वाला चोर उनके अदंर तक घुस चुका था। आरोपी चोर अपने साथियों को फोन करके बुला रहा था कि वे लोग गाड़ी लेकर आ जाएं माल अच्छा है। इस पर उसने आरोपी चोर को दबोच लिया और शोर मचा दिया। पकड़े गए चोर की जेब से उसका मोबाइल भी निकला। घटना की सूचना आनन फानन में पुलिस को दी गई। वायरलैस सेट से बाजार चौकी पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने आरोपी चोर को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने आरोपी से साईकिल और चोरी किए गए मोबाइल को भी बरामद किया है। आरोपी शहर के वार्ड संख्या 14 सुभाष कालोनी का निवासी बताया गया है। समाचार लिखे जाने तक मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी। दुकानदार ने बताया कि अगर चोर चोरी में कामयाब हो जाते तो कम से कम तीन से चार लाख का उसका नुकसान हो जाता।


Post A Comment: