देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के जन्मदिन के शुभ अवसर पर 20 दिसंबर को स्वरात्मिका तथा थ्रिल ज़ोन ट्रस्ट रक्त दान शिविर आयोजित करेगा। यह शिविर पवेलियन मैदान में आयोजित होगा। शिविर का उद्घाटन 10 बजे मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत करेंगे। रक्तदान शिविर में योगदान देने के लिए सीएम रावत स्वयं रक्तदान करेंगे।
यहां एक रेस्टोरेंट में आयोजित पत्रकार वार्ता में दून होटल्स एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय गुप्ता, दून वर्ल्ड स्कूल के प्रबंध निदेशक मनदीप सिंह डांग, स्वरात्मिका के निदेशक अमित रावत, स्वरात्मिका के मैनेजर सिद्धार्थ अग्रवाल और थ्रिल जोन ट्रस्ट के फाउंडर पी. सी. कुशवाहा ने बताया कि इस शिविर में संस्था का लक्ष्य 500 यूनिट से ज्यादा रक्त इक्कठा करने का है। शिविर में युवाओ द्वारा रक्त दान करवाने का ज्यादा जोर रहेगा। ज्यादा से ज्यादा मात्रा में युवा को शिविर में भाग लेने के लिए सभी रक्त दाताआंे के लिए उचित जलपान की व्यवस्था होगी तथा पहले 500 दाताओं के लिए लकी ड्रा का भी आयोजन होगा। जिसमे की हौंडा एक्टिवा, एल.ई.डी. टेलीविजऩ, वाशिंग मशीन, इत्यादि जैसे उपहार शामिल हैं। इन सब के आलावा सभी रक्त दाताओ को मुख्यमंत्री की और से एक सर्टिफिकेट भी दिया जायेगा। कैंप में मुख्यमंत्री तथा संयोजक नेत्रहीन बच्चांे की मदद के लिए को 50 व्हीलचेयर तथा 100 उपहार भी भेंट करेंगे। 

Post A Comment: