देहरादून। भारत के पांचवें सबसे बड़े निजी क्षेत्र के बैंक, येस बैंक को 29 नवंबर, 2017 को लंदन में द बैंकर बैंक ऑफ द ईयर 2017 अवॉड्र्स में द बैंक ऑफ द ईयर-इंडिया के खिताब से नवाजा गया है। यह द बैंकर बैंक ऑफ द ईयर अवॉड्र्स का अट्ठारहवां संस्करण है। इसे बैंकिंग उद्योग के ऑस्कर का दर्जा दिया जाता है। द बैंकर पत्रिका द फाइनेंशियल टाइम्स समूह, यूके का हिस्सा है। इस पुरस्कार कार्यक्रम का उद्देश्य है वैश्विक बैंकिंग समुदाय में उद्योग में विस्तारित सर्वोत्कृष्टता को उभारना। द बैंकर के अनुसार येस बैंक ने तकनीक व भुगतान के क्षेत्र में नई पहलों की शुरुआत करते हुए मजबूत परिणाम दर्शाए। इसने पूंजी बाजार के क्षेत्र में विविध ऋण पत्र जारी करते हुए शानदार प्रदर्शन किया। येस बैंक को इससे पहले 2015 में मिल चुका है द बैंकर बैंक ऑफ द ईयर-इंडिया पुरस्कार सभी बैंकों को कई मापदंडों पर आंका गया था, जिनमें 2017 के वित्तीय वर्ष में आर्थिक प्रदर्शन, आर्थिक समावेश, नवाचार, तकनीक, डिजिटल व अनुदान संचयन में उठाए गए कदम शामिल थे। भेजी गयी प्रविष्टियों के आधार पर निर्णय लिए गए। द बैंकर को 1,000 से अधिक प्रविष्टियां मिलती हैं व निर्णायक उनमें से विजेता बैंकों का चुनाव पिछले 12 महीनों में उनके द्वारा दर्ज की गई प्रगति के आधार पर करते हैं। द बैंकर सभी 120 देशों के निर्णायकों के लिए एक विजेता बैंक चुनता है। द बैंकर द्वारा सम्पूर्ण मूल्यांकन के बाद यस बैंक को विजेता घोषित करना बैंक के आरम्भ से अपनाए गए मजबूत प्रबंधन, ठोस व्यापार एवं वित्तीय मॉडल व दूरदर्शितापूर्ण जोखिम पद्धति पर मोहर लगाता है। द बैंकर के अनुसार येस बैंक ने तकनीक व भुगतान के क्षेत्र में नई पहलों की शुरुआत करते हुए मजबूत परिणाम दर्शाए। इसने पूंजी बाजार के क्षेत्र में विविध ऋणपत्र जारी करते हुए शानदार प्रदर्शन किया। येस बैंक के प्रबंध निदेशक व मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री राणा कपूर ने इस उपलब्धि पर टिप्पणी करते हुए कहा, “विश्व के अग्रणी प्रकाशन, द बैंकर द्वारा इस महत्वपूर्ण वैश्विक पुरस्कार मिलने पर हम गर्व महसूस कर रहे हैं। यह येस बैंक के सुदृढ़ वित्तीय एवं व्यापार मॉडल को बल प्रदान करता है। पिछले वर्ष में, यस बैंक ने ’फ्यूचरः नाओ’ को पाने के लिए कई कदम उठाए हैं, जो हमें विभिन्न व्यापारिक वर्गों की हमारी बहुआयामी वृद्धि रणनीति को भारतीय अर्थव्यवस्था की अनुकूल होती परिस्थितियों का लाभ लेकर अमल में लाने में मदद करेगा। बैंक का नवीन समाधानों के लिए ’डिजिटल फस्र्ट’ दृष्टिकोण भी तेजी से लोगों का ध्यान आकृष्ट कर रहा है व नवयुगीन भुगतान एवं ऋण के क्षेत्र में बाजार में हिस्सेदारी भी बढ़ रही है। “2020 तक भारत के बेहतरीन गुणवत्ता वाले प्रमुख बैंक“ बनने के अपने दीर्घावधि लक्ष्य को पाने की ओर अग्रसर यस बैंक अपने माननीय ग्राहकों को सर्वश्रेष्ठ बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराने को प्रतिबद्ध है।


Post A Comment: