मनरेगा के तहत शौचालय निर्माण में घपले का नया मामला प्रकाश में आया है, ऋषिकेश के गोहरी माफी का ये मामला 76 परिवारों के शौचालय से जुड़ा है. ग्राम प्रधान पर शौचालय निर्माण के लिए आने वाले पैसे में हेराफेरी का आरोप लगा है.

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिह रावत की विधानसभा से लगे गोहरी माफी क्षेत्र इन दिनों शौचालय निर्माण में घपले को लेकर चर्चाओं में है. ग्राम पंचायत गोहरी माफी के लोगों ने 76 लोगों ने मनरेगा के तहत मिलने वाली मज़दूरी और शौचालय निर्माण के लिए मिलने वाले पैसों में घपले का आरोप लगाया है.

खास बात ये है कि इस मामले की जांच में शौचालय निर्माण के लिए मिलने वाले मटिरियल के पैसों में गड़बड़ी का खुलासा हो चुका है.

लेकिन बीडीओ की जांच में जिम्मेदारों के नामों को लेकर स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है. हालांकि स्थानीय लोगों ने इस पर विस्तृत जांच की मांग फिर उठाई है.

मामले को लेकर पहली जांच में यह तय हो चुका है कि मनरेगा के तहत बन रहे शौचालयों में धांधली की गई है लेकिन इस घपले की ज़िम्मेदारी तय करने के लिए एक और जांच की ज़रूरत महसूस की गई है.

शायद यही कारण है कि बीडीओ को मामले की फिर से जांच कर स्थिति स्पष्ट करने के आदेश दिए गए हैं.

 

Post A Comment: