एयर मार्शल एनजेएस ढिल्लन ने शनिवार को कहा कि भारतीय वायुसेना किसी भी विदेशी आक्रमण का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार है.

हालांकि, पश्चिमी एयर कमान में वरिष्ठ एयर स्टाफ ऑफिसर एयर मार्शल ढिल्लन ने कहा कि भारत के खिलाफ किसी विदेशी आक्रमण की संभावना बहुत कम है. सैनिक स्कूल कपूरथला के छात्र रह चुके ढिल्लन यहां स्कूल के वार्षिक ‘ओल्ड ब्वॉयज’ कार्यक्रम में भागीदारी करने आए थे.

मीडिया से बात करते हुए एयर मार्शल ढिल्लन ने कहा कि भारतीय वायुसेना दुनिया में चौथी सबसे बड़ी वायुसेना है.

उन्होंने कहा कि अगले सितंबर में 18 राफेल लड़ाकू विमानों को शामिल किए जाने के बाद वायुसेना की क्षमता कई गुना बढ़ जाएगी.

Post A Comment: