दिल्ली में रिसेप्शन देने के बाद अब विरुष्का तैयार हैं मुंबई में मेहमानों का स्वागत करने के लिए. कुछ समय पहले ही दोनों दिल्ली से मुंबई पहुंचे हैं. यहां एयरपोर्ट पर दोनों दिखे और उन्होंने मीडिया के लिए फोटो भी खिंचवाईं. मुंबई में 26 दिसंबर को दोनों अपना दूसरा रिसेप्शन देने वाले हैं.
इस रिसेप्शन में न सिर्फ क्रिकेट जगत की जानी-मानी हस्तियां मौजूद रहेंगी, बल्कि इंटरटेनमेंट जगत से भी लगभग सभी बड़े सेलेब्स के पहुंचने की उम्मीद है. भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने 11 दिसंबर को इटली में शादी की थी. इस दौरान सिर्फ उनके करीबी रिश्तेदार मौजूद थे.
अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के लिए उन्होंने दिल्ली और मुंबई में अलग-अलग रिसेप्शन का फैसला किया. इनमें से एक रिसेप्शन 21 दिसंबर को दिल्ली में हो गया है. इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पहुंचे थे.
अब देखना होगा कि मुंबई की दावत में कौन-कौन सी बड़ी हस्तियां वर वधू को आशीर्वाद देने पहुंचती हैं.
ये भी बता दें कि इस रिसेप्शन के बाद अनुष्का और विराट साउथ अफ्रीका रवाना हो रहे हैं. यहां विराट टेस्ट सीरीज़ का हिस्सा बनेंगे और अनुष्का उनके साथ यहां न्यू ईयर मनाएंगीं.


Post A Comment: