रुद्रप्रयाग ज़िले में चिकित्सकों की भारी कमी और संसाधनों का अभाव झेल रहे अस्पतालों की दशा सुधारने को लेकर जिले के जनप्रतिनिधियों ने कलक्ट्रेट में क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है.
चार सूत्रीय मांगों को लेकर क्षेत्र पंचायत सदस्य सुमन्त तिवाड़ी के नेतृत्व में जनप्रतिनिधियों, छात्र संगठनों और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने आन्दोलन को अपना समर्थन दिया है.
केदारनाथ से कांग्रेस विधायक मनोज रावत ने भी क्रमिक अनशन स्थल पर पहुंचकर अपना समर्थन दिया.
आंदोलनकारियों का कहना है कि जिला चिकित्सालय समेत छोटे-बड़े अस्पताल चिकित्सकों के अभाव में महज रैफरल सेंटर बने हुए हैं जिससे जनता को स्वास्थ्य सम्बन्धी दिक्कतों से हर दिन जूझना पड़ रहा है.
आंदोलनकारियों ने चेतावनी दी तीन दिवसीय क्रमिक अनशन के बाद भी अगर शासन और प्रशासन ने उनकी मांगों पर गौर नहीं किया तो आमरण अनशन शुरु किया जाएगा


Post A Comment: