बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर जल्द फिल्म वीरे दी वेडिंग में नजर आने वाली हैं. इस फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में मीडिया से रूबरू हो रहीं सोनम दिल खोल कर बात कर रही हैं. इंटरव्यू के दौरान जब उनकी फिल्म चिक फ्लिक कहा गया तो सोनम ने कहा कि आप किसी हीरो की फिल्म को तो स्टड फिल्म नहीं कहते फिर एक्ट्रेसेज की फिल्म को ऐसा क्यों..ये गलत बात है. सोनम ने कहा कि यह उनकी फिल्म आयशा से बिल्कुल अलग है. आयशा में एक लीड एक्ट्रेस थी बल्कि इसमें चार लीड एक्ट्रेस हैं.

इस बातचीत में कैमियो के बारे में बात करते हुए सोनम ने एक्ट्रेसेज के आइटम नंबर करने पर भी कमेंट किया. उन्होंने कहा मैं केवल गाने में हॉट गर्ल का काम नहीं कर सकती. मैं ऐसा नहीं करूंगी क्योंकि यह मेरे लिए समय की बर्बादी होगी. इससे जरूरी मेरे लिए कोई किरदार होगा जो कहानी में अहमियत रखता हो. आप स्क्रीन पर कितनी देर रहते हैं यह जरूरी नहीं है. फर्क इससे पड़ता है कि अपने स्क्रीन टाइम में आप क्या कर जाते हैं.

बता दें कि सोनम कपूर संजय दत्त की बायोपिक में कैमियो में नजर आने वाली हैं. इसी सिलसिले में जब उनसे पूछा गया तो उन्होंने ये जवाब दिया था. वैसे सोनम का ये जवाब उनकी कोस्टार करीना कपूर खान को खटक सकता है क्योंकि करीना बेबो मैं बेबो, हलकट जवानी, फेविकोल से जैसे चर्चित आइटम नंबर दे चुकी हैं.

Post A Comment: