देहरादून। कृषकों की आय दोगुना करने के सम्बन्ध में सचिवालय में आयोजित कृषि एवं उद्यान विशेषज्ञों, कृषकों की आयोजित संयुक्त कार्यशाला में प्रदेश के कृषि, कृषि विपणन, कृषि प्रसंस्करण, कृषि शिक्षा, उद्यान एवं फलोद्योग एवं रेशम विकास मंत्री सुबोध उनियाल ने दिये गये सुझावों के क्रम में कृषि विभाग के समस्त मुख्य कृषि अधिकारियों को आदेश दिये गये हैं, कि वे सप्ताह मंे एक दिन और प्रत्येक माह में 4 दिन प्रत्येक न्याय पंचायत स्तर पर चैपाल का आयोजन करंे, जिसमें कृषि उद्यान पशुपालन, डेयरी, मत्स्य तथा सहकारिता विभाग के क्षेत्रीय अधिकारी प्रतिभाग कराना सुनिश्चित करायें। कृषि मंत्री के दिये गये दिशा आदेशों के अन्तर्गत इन चैपालों में आईएमए विलेज योजना की अन्य योजनाओं से युगपतिकरण, स्वरूप, चकबन्दी करने एवं कृषकों की आय को दोगुना करने के सम्बन्ध में विचार-विमर्श किया जायेगा तथा चैपालों में वहाँ की क्षेत्रीय आवश्यकता के अनुरूप काश्तकारों से इन विषयों पर जानकारी ली जायेगी। तथा योजनाओं के स्वरूप के बारे में भी किसानों को विस्तार से अवगत कराया जायेगा। कृषि मंत्री के निर्देशों के क्रम में मुख्य कृषि अधिकारियों को इन चैपालों में प्रगतिशील, लघु, सीमान्त, महिला कृषकों एवं अन्य कृषकों की अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित कराने के भी आदेश दिये गये हैं। इन चैपालों में प्रभावी अनुश्रवण के लिए जनपद स्तर पर मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में एक कमेटी के गठन के भी आदेश दिये गये हैं, जिसमें मुख्य कृषि अधिकारी, सदस्य सचिव के रूप में नामित होंगे। तथा समय-समय पर उद्यान, पशुपालन, डेरी, मत्स्य एवं सहकारिता विभाग के अधिकारियों के साथ चैपालों की सफलता हेतु समन्वय स्थापित करते रहेंगे।


Post A Comment: