बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने रविवार को बाइक से उनका पीछा करने वाले कुछ फैन्स को जमकर फटकार लगाई. ऋचा ने इस पूरी घटना का जिक्र अपने ट्विटर अकाउंट पर किया है. ऋचा चड्ढा ने लिखा, "बांद्रा में कुछ ओवर एक्साइटेड फैन्स बाइक पर मेरा पीछा कर रहे थे. आप सड़क पर पैदल चलने वालों और अन्य वाहनों की सुरक्षा के लिए खतरा हो. फोटो खिंचाने के लिए पूछने का यह कोई तरीका नहीं होता. सुधर जाइए."
मशहूर हस्तियों के ऑटोग्राफ और उनके साथ सेल्फी लेने के लिए फैन्स अक्सर उनका पीछा करते हैं, चाहे वे कहीं भी हों. पिछले महीने मुंबई पुलिस ने एक्टर वरुण धवन के नाम चालान जारी किया था. क्योंकि उन्होंने एक फैन के साथ अपनी कार में से सेल्फी ली थी.
उन्होंने अपनी कार की खिड़की से निकलर ऑटोरिक्शा में यात्रा कर रही अपनी फैन के साथ सेल्फी ली थी. वरुण ने बाद में अपने व्यवहार के लिए माफी मांगी और कहा, "अगली बार से मैं सुरक्षा को अपने दिमाग में रखूंगा और इस चीज को बढ़ावा नहीं दूंगा."


Post A Comment: