गदरपुर।  प्रशासन द्वारा एनएच निर्माण को लेकर गदरपुर के जाम को देखते हुए नोटिस लगाने के बाद में व्यापारियों में हड़कंप मच गया। इससे गुस्साए व्यापारियों ने प्रदर्शन कर अपने गुस्से का इजहार किया।
गुरुवार को उद्योग व्यापार मंडल के नेतृत्व में गदरपुर के व्यापारियों द्वारा गदरपुर स्थित बुड्ढी धर्मशाला में बैठक का आयोजन किया गया जिसमें व्यापार मंडल अध्यक्ष पंकज सेतिया और व्यापार मंडल महामंत्री मनीष फुटेला ने संयुक्त रुप से कहा कि जब तक बाईपास निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं होता, तब तक गदरपुर में किसी भी प्रकार के प्रशासनिक अधिकारी को अतिक्रमण हटाने के लिए आने नहीं दिया जाएगा।
यापार मंडल अध्यक्ष पंकज सेतिया द्वारा प्रशासन के जिलाधिकारी एवं उपजिलाधिकारी पर भी पैसा लेकर एनएच के कॉन्ट्रैक्टर गल्फार कंपनी का साथ देने का आरोप लगाते हुए कहा जब तक बाईपास निर्माण का कार्य शुरू नहीं होता तब तक किसी भी प्रशासनिक अधिकारी को शहर में घुसने नहीं दिया जाएगा।
व्यापारियों ने कहा कि नगर के अंदर समस्त व्यापारी अपने अपने प्रतिष्ठानों पर काली पट्टी बांधकर बैठेंगे। वही व्यापार मंडल अध्यक्ष पंकज सेतिया ने कहा कि प्रशासन व्यापारियों की अनदेखी कर रहा है और अगर शहर में प्रशासन द्वारा किसी भी प्रकार की तोडफोड़ की कार्यवाही को अंजाम दिया जाएगा, तो नगर के व्यापारी उग्र आंदोलन पर बाधित होकर सड़क पर उतरेंगे। व्यापारी राजकुमार सिंधी ने गुस्सा जाहिर करते हुए कहा अगर 14 दिसंबर तक बाईपास निर्माण कार्य शुरु नहीं किया जाता। तब वह 15 दिसंबर से थाना परिसर गदरपुर में आमरण अनशन पर बैठेंगे।
इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष पंकज सेतिया, महामंत्री मनीष फुटेला, विजय सिडाना, लवली हुडिया, सिद्धार्थ भुसरी, सोनू पोपली, विपुल डोडा, राकेश गुम्बर, अशोक बठला, राहुल अनेजा, महेंद्र सुखीजा, तीर्थराज सीकरी, विनोद जोग, धर्मेंद्र कुमार, नीरज गुम्बर, पृथ्वी बजाज, कस्तूरी लाल छाबड़ा, नितिन सेतिया, हामिद अली, राजू मदान, शाहिद आदि लोग मौजूद थे।

Post A Comment: