भराड़ीसैण। गैरसैण में विधानसभा सत्र के दूसरे दिन हंगामेदार रहा। प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था व मंत्री रेखा आर्य के पति के किडनी प्रकरण को लेकर विपक्षी कांग्रेस दल दो बार वेल में उतर आया। कांग्र्रेस के विधायकों ने जमकर हंगामा किया। 
सुबह सत्र शुरू होते ही प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कांग्रेस के विधायकों ने हंगामा करते हुए प्रदेश में बढ़ रहे अपराधों को लेकर नियम 310 में चर्चा कराने की मांग की। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रचण्ड बहुमत से सत्ता में आने के उपरान्त राज्य सरकार के 9 माह के कार्यकाल में राज्य की कानून व्यवस्था पूर्णरूप से ध्वस्त हो चुकी है। राज्य में हत्या, बलात्कार लूट, चोरी डकैती की घटनाओं में बढोत्तरी हुई है। जिसके बाद अध्यक्ष विधानसभा ने विपक्ष को शांत करने के लिए नियम 58 में सुनवाई का आश्वासन दिया। जिसके बाद विपक्ष शांत हुए। और अपना स्थान ग्रहण किया। जैसे पर स्थगन प्रस्ताव शुरू हुआ तो कांग्रेसी विधायक करन माहरा ने मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू के किडनी प्रकरण को लकर मामला उठाया। उन्होंने इस दौरान अपने संबोधन में कहा कि नरेश गंगवार ने पुलिस से शिकायत की थी कि श्रीलंका के कोलम्बो स्थित लंका अस्पताल में लेजार किडनी निकाल ती। जिसकों लेकर उन्होंने कहा कि इस मामले में मंत्री को इस्तीपफा दे देना चाहिए। जिसका जबाव देने के लिए मंत्री रेखा आर्य ने अध्यक्ष से मामले की सपफाई देने को कहा तो विपक्ष ने हंगामा शुरू का दिया। विपक्ष की मांग थी कि संसदीय कार्यमंत्री विपक्ष के सवाल का जबाव दे। लेकिन मंत्री रेखा आर्य खुद जबाव देने को बोलती रही। जिसके दौरान विपक्ष हंगामा करता रहा। हंगामा होते देख विधानसभा अध्यक्ष ने सदन भोजनावकाश के लिए स्थगित कर दिया। 

Post A Comment: