देहरादून। क्रिसमस के त्यौहार को आने में कुछ ही समय बाकी है लेकिन शहर में इसके त्यौहार के आगमन को महसूस किया जा सकता है। इसी कड़ी में शहर के राजपुर रोड स्थित पैसिफिक मॉल में क्रिसमस वीक का आयोजन किया जा रहा है। पूरे सप्ताह मॉल में क्रिसमस को लेकर कई रोचक और रंगारंग गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी। इस दौरान पूरे मॉल को क्रिसमस के पेड़ों और सैंटा क्लॉज के स्टेचू व लाइटों से सजाया गया है।
क्रिसमस वीक के पहले दिन मॉल में बच्चों के लिए वर्कशॉप भी आयोजित हुई। इसमें देहरादून के बच्चों को आयोजित किया गया, जिन्होंने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया वर्कशॉप में क्रिसमस के त्यौहार पर आधारित मिट्टी के खिलौने बनाये और पेंटिंग भी की । इस मौके पर उन्हें प्रशिक्षित करने के लिए अनुभवी टीम भी थी और बच्चों के प्रोत्साहन में उनके अभिभावकों ने भी उनका पूरा साथ दिया । बच्चों ने मिट्टी से ही क्रिसमस ट्री व सैंटा क्लॉज बनाये और उन्हें कई रंगों से सजाया। अंत भी सभी प्रतिभागी बच्चों को कई इनामों से सम्मानित भी किया गया। जिसकी खुशी सभी के चेहरों पर दिखी। पैसिफिक मॉल के सेंट्रल डायरेक्टर किंजल राडिया ने कहा कि क्रिसमस के त्यौहार का बाकि त्योहारों की तरह बेहद अहम् है और हम सभी को इसे बढ़-चढ़कर मनाना चाहिए और इसकी खुशियाँ सभी के साथ बांटनी चाहिए। बच्चों द्वारा इस दौरान दिखाई गयी प्रतिभा और इस त्यौहार के प्रति उत्साह काबिले-तारीफ है और सभी के लिए प्रेरणादायी है।  

Post A Comment: