देहरादून। अखिल भारतीय देवभूमि ब्राह्मण जन सेवा समिति ने शनिवार को ब्राह्मण समाज का वार्षिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रेरणादायक संबोधन द्वारा समाज और देश की नौजवान पीढ़ी का मार्गदर्शन सम्मानित अतिथियों ने किया। इसी क्रम में समिति के अध्यक्ष अरुण कुमार शर्मा ने संबोधन किया कि समाज की नौजवान पीढ़ी आजकल आरक्षण के दंश से प्रभावित है उनका आत्मविश्वास वर्तमान आरक्षण व्यवस्था के कारण डगमगाया हुआ है।भारत देश की सरकार को प्रयास करने चाहिए कि देश के नागरिकों को एक समान सम्मान देते हुए आरक्षण व्यवस्था को जातिगत न कर-कर आर्थिक आधार पर देश में आरक्षण की व्यवस्था करें। जिससे कि भारत देश को अपनी देस की प्रतिभाओं का समुचित योगदान देस कार्य में मिल सके।वर्तमान आरक्षण व्यवस्था के कारण देश की युवा पीढ़ी अपराध की ओर बढ़ रही है और आज की वर्तमान स्थिति में आरक्षण पाकर अपराध को रोकने वाली संस्था या विभाग में जो कर्मचारी या अधिकारी भर्ती होते हैं वो एक काबिल अपराधी की कार्य प्रणाली उसके अपराध करने के तरीके को समझ नहीं पाते हैं और विभिन्न तरह के अपराध तथा अपराधी इस आरक्षण के दंश के कारण नित बने रहे। इसके साथ साथ उन्होंने कहा कि हमारे ब्राह्मण समाज की युवा पीढ़ी को अपनी बुद्धि और कौशल के दम पर समाज में उचित स्थान बनाना चाहिए।
कार्यक्रम में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में जितेंद्र जोशी, मनोहर लाल शर्मा, मनोहर लाल जुयाल जी को तथा शिक्षा के क्षेत्र में जय कुमार भारद्वाज,श्रीमती शशि पाण्डेय जी को ब्राह्मण गौरव सम्मान प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में महामंडलेश्वर स्वामी सोमेश्वरानंद गिरी, बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री के धर्माधिकारी रावल, प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष ममगाईं ,मुख्य दिव्यांत, रजत,रचना, आशुतोष, आशीष, अर्पित, दीपक, मधुसूदन, बुद्धि वल्लभ डबराल, शिवानी, विकास, धर्म किशोर, रोमिल, वसुंधरा, सुशीला शर्मा, रघुनंदन शर्मा, अभिषेक, राहुल, अविरल शर्मा, निमिष शर्मा, आरुष शर्मा, रोहित, मुकुल, चंद्रमोहन, अनिल, राजू, गोपाल,मनमोहन आदि सदस्य कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

Post A Comment: