राम गोपाल वर्मा ने एडल्ट स्टार मिया मालकोवा के साथ एक वीडियो शूट किया है. 'गॉड सेक्स एंड ट्रुथ' नाम के इस वीडियो की जानकारी खुद राम गोपाल वर्मा ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए दी. उन्होंने अपने इस ट्वीट में सनी लियॉन का भी जिक्र किया. उन्होंने लिखा, मिया तुम्हारे साथ काम करना बेहतरीन एक्सपीरियंस रहा. मैंने कभी सनी लियॉन के साथ काम नहीं किया. लेकिन 'गॉड सेक्स एंड ट्रुथ' की शूटिंग के दौरान तुम्हारे साथ काम करने का एक्सपीरियंस मैं कभी नहीं भूलूंगा.
मिया ने भी इस वीडियो को लेकर एक ट्वीट किया था. उन्होंने लिखा, सनी लियॉन के बाद मैं दूसरी एडल्ट स्टार हूं, जिसने इंडियन फीचर फिल्म मेकर के साथ काम किया. बता दें कि इस वीडियो की शूटिंग यूरोप में हुई है. इस फिल्म का ट्रेलर 16 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा और इसे लेकर जबरदस्त हाइप क्रिएट हो चुकी है. रामगोपाल वर्मा एडल्ट कंटेंट के साथ दूसरी बार आ रहे हैं. उनकी वेब सीरीज 'गन्स ऐंड थाईस' भी अपने बोल्ड कंटेंट की वजह से काफी वायरल हुई थी.
इस वीडियो की पहली झलक 16 जनवरी को देखने को मिलेगी. इसी दिन इसका ट्रेलर लॉन्च किया जाना है. लेकिन फिल्म अपने नाम की वजह से पहले ही सुर्खियों में छाई हुई है. वैसे ये पहली बार नहीं है जब राम गोपाल वर्मा एडल्ट कंटेट लेकर आ रहे हैं. इससे पहले वो बोल्ड वेब सीरीज 'गन्स एंड थाइज' लेकर आ चुके हैं. यह सीरीज अपने बोल्ड कंटेंट की वजह से खबरों में रही थी.


Post A Comment: