हरिद्वार। हरिद्वार तैयार है साल के पहले महास्नान के लिए। मकर संक्रांति पर यहां श्रद्धालुओं का मेला लग गया है। गंगा स्नान के लिए देशभर से लोग यहां पहुंच गए हैं। बड़े स्नान को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने पूरे शहर और घाटों में व्यापक इंतजाम किए हैं। पूरे शहर को मेला क्षेत्र बना दिया गया है। पूरे मेला क्षेत्र को 7 जोन और 14 सैक्टर में बांटा गया है। 7 डिप्टी एसपी और 14 इंस्पेक्टर तैनात हैं। इनके साथ 5 कंपनी पीएससी के साथ कुल 800 पुलिस वाले ड्यूटी पर तैनात रहेंगे। ट्रैफिक पर भी नजर रहेगी। श्रद्धालुओं को घाट तक पहुंचने में दिक्कत ना हो, इसका खास ध्यान रखा जाएगा। अगर जरूरत पड़ी तो रूट बदला जाएगा।

Post A Comment: