देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने बुधवार को सर्वे चैक स्थित आईआरटीडी आॅडिटोरियम में पत्रकारों के साथ अनौपचारिक वार्ता करते हुए कहा कि सरकार के एक साल पूरा होने पर प्रगति रिपोर्ट प्रेस एवं आम जनता के सामने रखी जायेगी। सभी मंत्री अपने विभागों की पूरी समीक्षा कर रहे हैं। सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर एक साल पहले की स्थिति एवं वर्तमान स्थिति की पूर्ण जानकारी दी जायेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जनपद स्तर पर जन समस्याओं के समाधान के लिए सभी जिलों के जिलाधिकारी प्रत्येक सोमवार को जिला मुख्यालय पर जनता दरबार में जन समस्याओं को सुनेंगे और उनका निराकरण करेंगे। प्रत्येक मंगलवार को रोस्टरवार तहसील दिवस का आयोजन किया जायेगा एवं प्रत्येक बुधवार को ब्लाॅक स्तर पर रोस्टरवार जनता मिलन कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश जिलाधिकारियों को दिये गये हैं।


Post A Comment: