हरिद्वार स्थित औद्योगिक क्षेत्र सिडकुल में एक फैक्ट्री में शनिवार देर शाम भीषण आग लग गई. फैक्ट्री में आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है. जिस वक्त फैक्टरी में आग लगी उस वक्त वहां कर्मचारी काम कर रहे थे. आग लगते ही फैक्टरी में भगदड़ मच गई. यूनिटी फेबटेक्स नाम की ये कंपनी महिंद्रा गाड़ियों के सीट और मैट बनाती है. करीब आधा दर्जन दमकल की गड़ियों ने आग पर करीब 2 घंटे में काबू पाया. आग लगने के कारण पूरी फैक्टरी जलकर खाक हो गई है.
आग लगने की सूचना मिलने के करीब आधे घंटे बाद फायर ब्रिगेड की 2 गाड़ियां मौके पर पहुंची, मगर आग तब तक विकराल रूप ले चुकी थी. आसपास की फैक्टरियों के आग की चपेट में आने की आशंका के बाद अलग अलग दमकल केंद्रों से तीन और गड़ियां मंगाई गई. आग लगने के बाद से कर्मचारी और प्रबंधन भाग खड़े हुए थे इसलिए फायर कर्मचारियों को वहां पानी के लिए भी परेशान होना पड़ा.
सिडकुल मैन्युफेक्चर्स एसोसिएसन के अध्यक्ष हरेंद्र गर्ग ने बताया कि दमकल विभाग के कर्मचारियों दो घंटे की कड़ी मश्कत के बाद आग पर काबू पाया. आग के कारण पूरी फेक्ट्री जलकर खाक हो गई है.
प्रशासन ने आग लगने की घटना के जांच के आदेश दे दिए हैं. आग में अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, मगर अग्निकांड में पूरी फैक्ट्री जलकर खाक हो गई.

Post A Comment: