देश भर में इन दिनों शादी का सीजन चल रहा है. चाहे आम लोग हों या सेलेब्रिटीज, हर कोई या तो अपने किसी खास की शादी सेलिब्रेट कर रहा है या खुद ही इस अटूट बंधन में बंध रहा है. हाल ही में मलयालम फिल्मों की एक्ट्रेस भावना ने कन्नड़ फिल्मों के प्रोड्यूसर नवीन से शादी की.

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा विदेश में होते हुए भी अपने खास लोगों के खास मौकों को यादगार बनाने से नहीं चूकतीं. उन्होंने इस कपल को कुछ खास तरीके से बधाई देने का प्लान बनाया. प्रियंका, जो इन दिनों अमेरिका में 1 टीवी शो और दो फिल्मों की शूटिंग कर रही हैं, ने एक वीडियो मैसेज के जरिए इन दोनों के आने वाले जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं.

16 सेकंड के इस वीडियो में प्रियंका कहती हैं, "मैं आपको आपके आने वाले शादीशुदा जीवन के लिए शुभकामनाएं देती हूं. यह आपके जीवन के सफ़र में एक बड़ा बदलाव होगा और मेरी शुभकामनाएं आपके साथ हैं. आप एक बहुत हिम्मती और मजबूत महिला हैं और मैं आपका बहुत सम्मान करती हूं. बहुत सारा प्यार."

भावना और नवीन ने एक छोटी सी सेरेमनी में परिवार के लोगों के बीच शादी की. उसके बाद से उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहे हैं.

Post A Comment: