बिग बॉस के घर में धमाल मचा चुकीं हरियाणा की पॉपुलर सिंगर और डांसर सपना चौधरी हाल ही में थोड़ी मुश्किल में पड़ गईं. यह मुसीबत उन्हें किसी और की वजह से नहीं बल्कि अपने फैन्स की वजह से ही हुई. दरअसल कुछ दिनों पहले सपना एक शो के लिए मध्यप्रदेश के मुरैना पहुंची हुई थीं. यहां सपना के स्वागत और उनका डांस देखने के लिए पहुंचे लोगों से जब गार्डन 'हाउसफुल' हो गया. तो आने वाले लोगों को रोका जाने लगा. फिर क्या था अंदर एंट्री ना मिलने पर भीड़ ने जमकर बवाल किया. काबू से बाहर हो चुकी भीड़ ने पत्थरबाजी भी की. इसके बाद पुलिस को हल्का बलप्रयोग भी करना पड़ा. हंगामा इतना बढ़ गया था कि बाद में शो रोक दिया गया.

बता दें कि पहले केवल हरियाणवी वीडियोज के चलते मशहूर सपना अब जल्द फिल्मों में भी हाथ आजमाने वाली हैं. वह भोजपुरी फिल्म 'बैरी कंगना-2' में एक आइटम नंबर करने वाली हैं. इस गाने में उनके साथ भोजपुरी एक्टर रवि किशन नजर आएंगे. बता दें कि बिग बॉस के घर में रेमो डिसूजा से तारीफ मिलने के बाद उनका नाम फिल्म रेस-3 से भी जोड़ा जा रहा था. हालांकि अभी तक इस खबर पर कोई और अपडेट नहीं मिली है.

Post A Comment: