उत्तराखंड के हल्द्वानी के रहने वाले भूपेंद्र सिंह मेहरा पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए साइकिल से देशभर की यात्रा कर रहे हैं. भूपेंद्र सिंह मेहरा अब तक आठ से ज्यादा राज्यों की यात्रा साइकिल से कर चुके हैं. भूपेंद्र सिंह मेहरा पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता अभियान को लेकर भी लोगों को जागरुक करने में लगे हुए हैं.
भूपेंद्र सिंह मेहरा की उम्र 50 साल से ज्यादा की है, मगर आज भी देश के प्रति दिल मे जोश और जुनून भर हुआ है. इस उम्र में भी भूपेंद्र साइकल से ही देश भर की यात्रा कर रहे है और लोगों को पर्यावरण और स्वच्छता के लिए जागरुक करने में लगे हुए हैं.
भूपेंद्र सिंह मेहरा ने चार महीने पहले देहरादून से अपनी साइकल यात्रा शुरू की थी. अपनी यात्रा में उत्तरप्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, गोवा, दमन द्वीप और महाराष्ट्र की करीब 8 हजार किलोमीटर से अधिक की यात्रा साइकिल कर वापस उत्तराखंड पहुंचे.
भूपेंद्र सिंह मेहरा का कहना है कि उनका साइकल यात्रा का मकसद पर्यावरण को बचाने के लिए लोगों को जागरुक करने है. उनका कहना है कि पर्यावरण बचेगा तभी हम सब बचेंगे. भूपेंद्र सिंह मेहरा लोगों को जंगल बचाओ पेड़ लगाओ' और वाहन का प्रयोग कम से कम करने का संदेश दे रहे हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता अभियान के बारे में जिक्र करते हुए भूपेंद्र सिंह मेहरा ने बताया कि उत्तरप्रदेश के कुछ हिस्सों में स्वच्छता अभियान केवल कागजों में ही दिखाई दिया. उन्होंने कहा कि लोगों को अपने आसपास साफ सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए.


Post A Comment: