टिहरी। उपजिलाधिकारी टिहरी चतरसिंह चैहान ने रविवार को बौराडी बस अड्डे सहित ओपन मार्केट की दुकानों से पॉलीथीन व प्लास्टिक सामग्री भारत स्वच्छता अभियान के अन्तर्गत संयुक्त रुप से की गई कार्यावाही के तहत 6 व्यापारियों से 30 किलो पलास्टिक सामग्री पकडकर 14,500 अर्थदण्ड किया। इस दौरान बस अड्डे व नरेन्र्द होटल बौराडी से अवैध शराब भी पकडी गई जिसकी कीमत 2800रू के लगभग है। इसमें एक बोतल,6अद्दे तथा तीन पव्वे शामिल हैं। जिसे एसआई ढुगीधार के सिपुर्द किया गया तथा भविष्य में पॉलीथीन के उपयोग न करने की चेतावनी दी गई। यदि कोई व्यापारी पॉलीथीन व प्लास्टिक के उपयोग करते मिलेगें तो संबंधित के खिलाफ सुसंगत धाराओं में कार्यवाही की जायेगी।

Post A Comment: