उत्तराखंड मदरसा बोर्ड अपने सबसे बुरे दौर से गुज़र रहा है. बोर्ड के चेयरमैन और डिप्टी चेयरमैन ने मदरसा बोर्ड के अंदर बैठे सीनियर अफसरों पर भ्रष्टाचार के कई इल्ज़ाम लगाए हैं जिससे मदरसा बोर्ड की कार्यप्रणाली भी सवालों के घेरे में आ गई है.
उत्तराखंड मदरसा बोर्ड दो हिस्सों में तब्दील हो चुका है. बोर्ड के चेयरमैन और डिप्टी चेयरमैन ने बोर्ड के डिप्टी रजिस्ट्रार अख़लाक़ अहमद पर मदरसों की मान्यता के नाम पर धन उगाही का इल्जाम लगाया है.
अल्पसंख्यक विभाग और मदरसा बोर्ड के डायरेक्टर कैप्टन आलोक शेखर तिवारी पर भी गंभीर इल्जाम लगाए हैं.
उत्तराखंड मदरसा बोर्ड के डिप्टी रजिस्ट्रार अपने ऊपर लग रहे भ्रष्टाचार के इन आरोपों से बेहद खफा हैं. उन्होंने बोर्ड मेम्बरों पर गलत बयानबाज़ी का आरोप लगाया है और चुनौती दी है कि वह कोई भी जांच करवा सकते हैं.
उत्तराखंड मदरसा बोर्ड में मौजूदा चेयरमैन और डिप्टी चेयरमैन की तैनाती पिछली कांग्रेस सरकार में हुयी थी लेकिन मौजूदा सरकार में हालात एकदम बदले हुए हैं. लिहाज़ा जैसे-जैसे बोर्ड में राजनैतिक रंग बदलेगा उम्मीद की जा रही है कि यह आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला और तेज होगा.

Post A Comment: