नेहा धूपिया का शो इन दिनों बहुत तहलका मचा रहा है. 'BFF विद वोग' नाम का यह शो कलर्स इनफिनिटी चैनल पर आता है. इस शो पर सोनाक्षी सिन्हा और मनीष मल्होत्रा पहुंचे थे. नेहा धूपिया ने इस शो में सोनाक्षी और मनीष मल्होत्रा पहुंचे थे. जब नेहा ने सोनाक्षी से पूछा कि वो कौन सी एक्ट्रेस हैं जिन्होंने सोना को बेवजह का एटीट्यूड दिया हो. इस सवाल पर सोनाक्षी ने सोनम कपूर का नाम लिया.
उसके बाद नेहा ने मनीष मल्होत्रा से पूछा कि ऐसी कौन सी एक्ट्रेस हैं जिन्हें और ज्यादा फिल्में करनी चाहिए. इस बात पर मनीष ने भी सोनम कपूर का ही नाम लिया.
यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जाहिर सी बात है अब सोनम कपूर ने भी यह वीडियो देख लिया है. इसीलिए उन्होंने सोनाक्षी के साथ अपनी दोस्ती बरकरार रखने के लिए सोशल मीडिया पर उनसे माफी मांगी है.
सोनम ने सबसे पहले तो मनीष को शुक्रिया कहा. साथ ही उन्होंने सोनाक्षी से माफी मांगते हुए कहा है कि उन्होंने कभी जानबूझ कर उन्हें एटीट्यूड नहीं दिखाया. लेकिन अगर कभी सोनाक्षी को उनकी बात से बुरा लगा हो, तो वो माफी मांगना चाहती हैं.
लेकिन सोनाक्षी ने सोनम की माफी का जवाब दे दिया है. उन्होंने कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है, सोनम उनकी बात को सीरियसली ना लें.


Post A Comment: