सफाई मजदूरों की समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं दे रही राज्य सरकार:हरकेश
देहरादून। अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं प्रभारी राष्ट्रीय महामंत्री डालचन्द्र छाछर ने संघ की उत्तराखंड प्रदेश शाखा का पुनर्गठन कर देहरादून के प्रमुख सफाई कर्मचारी नेता सोमचन्द्र छाछर को उत्तराखंड का प्रदेश अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया है। यह नियुक्ति संघ  निष्क्रिय अध्यक्ष रहे अल्मोडा के सिकंदर पंवार के स्थान पर की गई है। इस अवसर पर अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के राष्ट्रीय सचिव एवं प्रभारी उत्तराखंड चौधरी हरकेश सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड के समस्त नगर निगमों /नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में सफाई मजदूरों का बड़े पैमाने पर शोषण किया जा रहा है और उनकी समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है और सरकारें व पार्टियों में भी इनकी घोर उपेक्षा की जा रही हैं। इसके लिए जल्द ही पूरे प्रदेश में व्यापक स्तर पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि संगठन को मजबूत करने के लिए शीघ्र ही संघ गढ़वाल मण्डलीय व कुमाऊँ मण्डलीय शाखा तथा समस्त जिला एवं नगरीय शाखाओं का पुनर्गठन भी किया जाएगा। समस्त नेताओं व कार्यकर्ताओं ने नये प्रदेश अध्यक्ष से उम्मीद जताई कि वे सफाई मजदूरों के हितों व उनकी समस्याओं के निदान के लिए पुरजोर कोशिश करेंगे। वहीं शीघ्र ही प्रदेश कार्यकारिणी का गठन करके देहरादून में राज्य स्तरीय विशाल सफाई मजदूर कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित करेंगे।

Post A Comment: